बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान और एक्ट्रेस कैटरीना कैफ एक लम्बे समय के बाद फिल्म ‘टाइगर जिन्दा हैँ में एक बार फिर से सिल्वर स्क्रीन पर रोमांस करते नजर आने वाले हैं। वहीं सलमान और जैकलीन फर्नांडीज की रोमांटिक जोड़ी भी एक बार फिर से सलमान के फैंस को नजर आने वाली हैं।
गौरतलब है कि सलमान और जैकलीन साल 2014 में में रिलीज हुई फिल्म ‘किक’ में नजर आये थे। और अब खबर है कि एक बार फिर से जल्द ही सलमान और जैकलीन साथ में एक फिल्म में नजर आने वाले हैं। सूत्रों के मुताबिक पता चला हैं कि सलमान और जैकलीन रेमो डिसूजा की डांस बेस्ड फिल्म ‘एबीसीडी’ सीरीज की तीसरी फिल्म ‘एबीसीडी 3’ में अभिनय करेंगे।
कुछ दिनों पहले खबर यह यह भी थी कि किक फिल्म का सीक्वल बनने जा रहा है और जल्द ही किक में एक बार फिर सलमान-जैकलीन की जोड़ी नजर आएगी। फ़िलहाल बता कि सलमान इन दिनों अपनी ‘टाइगर जिन्दा है’ की शूटिंग का रहे हैं इस वर्ष ईद पर अपनी फिल्म टिउबे ट्यूबलाइट की रिलीज के साथ धमाल मचाने के लिए तैयार हैं।

No comments:
Post a Comment