• June 15, 2017

    फाइनल में पहुंची Pakistan, आज फाइनल में जगह बनाने उतरेगी India

    आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2017 के कल हुए पाकिस्तान और इंग्लैंड के बीच पहले सेमीफाइनल मैच में पाकिस्तान टीम 8 विकेट से जीत गयी और फाइनल में अपनी जगह बना ली हैं। आज 15 जून (गुरूवार) को इंडिया और बांग्लादेश के बीच दूसरा सेमीफाइनल मैच खेला जायेगा।
    आज टीम इंडिया फाइनल में जगह बनाने के मजबूत इरादे के साथ मैदान में उतरेगी। आज मैदान में बड़ा ही रोमांचक मुकाबला देखने को मिलेगा। भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान विराट कोहली ने टीम में किसी भी तरह के बदलाव से इंकार किया हैं।
    आपको बता दें कि आज का मैच भारतीय बल्लेबाज युवराज सिंह के लिए बहुत खास होने वाला हैं। दरअसल 2000 में केन्या के खिलाफ चैंपियंस ट्रॉफी से ही अपने करियर की शुरुआत करने वाले युवराज सिंह गुरूवार को सेमीफाइनल में अपने करियर का 300वां  वनडे मैच खेलेंगे। और वह सचिन तेंदुलकर, सौरभ गांगुली, राहुल द्रविड़ और मुहम्मद अजहरुद्दीन के बाद ऐसा करने वाले पांचवे भारतीय क्रिकेटर बन जायेंगे।
    बता दें कि युवराज ने अभी तक 299 वनडे की 274 परियों में 8922 रन बनाए हैं। इस साल इंग्लैंड के खिलाफ उन्होंने 127 गेंदों पर 150 रनों की सर्वश्रेष्ठ पारी खेली थी।

    No comments:

    Post a Comment