अभिनेत्री पूजा भट्ट एक बार फिर से जल्द ही सिल्वर स्क्रीन पर वापसी करने जा रही हैं। ये फिल्म अर्थशास्त्री अभीक बरुआ के अपराध-उपन्यास ‘सिटी ऑफ डेथ’ पर आधारित हैं। ये उपन्यास पिछले साल प्रकशित हुआ था। आपको बता दें कि ‘सिटी ऑफ डेथ’ में कहानी है सोहिनी सेन की, जो अधेड़ उम्र की एलकोहॉलिक डिटेक्टिव हैं। जब एक लड़की की सर कटी लाश पाई जाती है, तो सोहनी को इस केस की तहकीकात सौपी जाती है।
पूजा की निर्माण कंपनी फिश आई नेटवर्क ने उपन्यास पर फिल्म बनाने का अधिकार हासिल कर लिया है। फिल्म को प्रोड्यूस करने के साथ फिल्म में पूजा सोहिनी की भूमिका भी निभाएंगी।

No comments:
Post a Comment