• June 15, 2017

    काला हिरण शिकार मामला: होगी Salman Khan की पेशी, तारीख हुई तय!

    बॉलीवुड सुपरस्टार अभिनेता सलमान खान सहित जोधपुर में ‘हम साथ साथ है’ फिल्म की शूटिंग दौरान वर्ष 1998 की रात सलमान, सैफ, तब्बू, नीलम पर हिरण शिकार का आरोप हैं।
    इस मामले में सलमान सहित अन्य सितारों के साथ बुधवार को जोधपुर जिला ग्रामीण मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट की कोर्ट में सुनवाई हुई। कोर्ट ने लोक अभियोजक भवानी सिंह की ओर से दायर उस अर्जी को खारिज कर दिया, जिसमे कहा गया था कि हिरण का पोस्टमार्टम करने वाले डॉक्टर नेपालिया ने गलत रिपोर्ट तैयार की।
    अर्जी में डॉ. नेपालिया के खिलाफ लूणी पुलिस थाने में दर्ज एफआइआर, पोस्टमार्टम रिपोर्ट सहित अन्य दस्तावेजों को कोर्ट में पेश करने की भी मांग की गई थी।
    अब इस मामले में सुनवाई के लिए 6 जुलाई की तारीख तय की गयी हैं।

    No comments:

    Post a Comment