इन दिनों भारत देश और पाकिस्तान के बीच तनाव बढ़ गया हैं। इस मामले पर अब बॉलीवुड सुपरस्टार अभिनेता सलमान खान ने दोनों देशों के बीच शांति की हिमायत की हैं।
सलमान का कहना है कि जो लोग युद्ध की बात करते है उन्हें मोर्चे पर भेज देना चाहिए। उनकी टांगे लड़खड़ाने लगेंगी और हाथ कांपने लगेंगे। युद्ध एक ही दिन में खत्म हो जायेगा। वो लौटकर बातचीत की मेज पर आ जायेंगे।
दरअसल सलमान खान इन दिनों अपनी आने वाली फिल्म ‘ट्यूबलाइट’ का प्रमोशन कर रहे हैं और ये बाते भी उन्होंने फिल्म के प्रमोशन के दौरान ही कही हैं। बता दें कि सलमान की फिल्म ट्यूबलाइट भारत-चीन युद्ध की पृष्ठभूमि पर बनी हैं। सलमान ने प्रमोशन के दौरान कहा, उनकी फिल्म युद्ध की नहीं शांति की बात करती हैं।
सलमान ने कहा, ‘जब भी युद्ध होता हैं, दोनों तरफ के लोग मरते है। बाद में शहीद जवानों का परिवार बिना अपने बेटे, पति और पिता के अनाथ हो जाता हैं। मुझे लगता है इस मामले में युद्ध का आदेश देने वालों को सामने खड़ा कर देना चाहिए। युद्ध खुद ही बंद हो जायेगा। इसके बाद आमने-सामने बैठकर बातचीत होगी। ‘

No comments:
Post a Comment