• June 27, 2017

    Shahrukh Khan की फिल्म के एक शब्द पर सेंसर बोर्ड ने जताई आपत्ति

    बॉलीवुड अभिनेता शाहरुख खान जल्द ही अपनी आने वाली फिल्म ‘जब हैरी मेट सेजल’ के साथ सिल्वर स्क्रीन पर नजर आने वाले हैं। इस फिल्म में उनके साथ एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा लीड रोल में नजर आएंगी।
    फिल्म का ट्रेलर रिलीज हो चुका हैं। लेकिन आपको बता दें कि सेंसर बोर्ड ने फिल्म के ट्रेलर में एक शब्द में आपत्ति जताई हैं। केंद्रीय फिल्म प्रमाणन बोर्ड के अध्यक्ष पहलाज निहलानी ने टीवी पर इस फिल्म के प्रचार के लिए चलाये जा रहे ट्रेलर से ‘इंटरकोर्स’ शब्द हटाने को कहा हैं।
    इस पर फिल्म के अभिनेता शाहरुख़ ने कहा है कि उन्हें नहीं लगता फिल्म में कुछ भी अपमनांजनक हैं। पहलाज निहलानी ने कहा है कि वह यह शब्द फिल्म में तभी रहने देंगे जब उन्हें इसके समर्थन में एक लाख मतदान प्राप्त होंगे।
    इस मामले पर शाहरुख़ ने मजाक में कहा, “मैं 18 साल से कम का हूँ और मैं मतदान नहीं कर सकता। “

    No comments:

    Post a Comment