बॉलीवुड की मशहूर अभिनेत्री श्रीदेवी की दोनों बेटियां बॉलीवुड फिल्म्स में अपने डेब्यू को लेकर चर्चाओं में काफी लम्बे समय से बनी हुई हैं। श्रीदेवी की बेटियों को अक्सर किसी पार्टी या इवेंट फंक्शन में श्रीदेवी के साथ ही देखा जाता हैं।
श्रीदेवी और बौनी कपूर की बेटी जाह्नवी कपूर काफी समय से बॉलीवुड में अपने डेब्यू को लेकर चर्चाओं में हैं। अब खबर आयी है कि जहान्वी ने हाल ही में मशहूर प्रोड्यूसर करण जौहर के साथ तीन नए प्रोजेक्ट्स साइन किये हैं।
लेकिन अभी तक ये साफ़ नहीं हुआ है कि वह किस फिल्म से बॉलीवुड में कदम रखेंगी। कुछ दिनों पहले खबर थी कि जहान्वी अभिनेता टाइगर श्रॉफ के साथ फिल्म ‘स्टूडेंट ऑफ द ईयर 2’ से अपने करियर की शुरुआत करेंगी।
और अब इन दिनों चर्चा है कि जहान्वी अपना डेब्यू मराठी सुपरहिट फिल्म ‘सैराट’ के हिंदी रीमेक से करेंगी

No comments:
Post a Comment