• June 28, 2017

    Tamannaah के साथ इस बॉलीवुड फिल्म में नजर आएंगे Prabhas

    बाहुबली 2 से दुनियाभर में धूम मचा चुके साउथ के सुपरस्टार अभिनेता प्रभास इन दिनों बॉलीवुड फिल्म्स में अपने डेब्यू को लेकर चर्चाओं में बने हुए हैं। अभी हाल ही में खबर थी कि प्रभास ने अपनी फीस इतनी बढ़ा दी हैं कि फिल्म मेकर्स को उन्हें कस्ट करने के लिए विचार करना पड़ रहा है।
    खबर थी कि प्रभास ने अपनी फीस बढ़ाकर 80 करोड़ रुपए कर दी हैं। बाहुबली 2 के बाद प्रभास फिल्म ‘साहो’ में नजर आने वाले हैं। अब ताजा खबरे है कि प्रभास जल्द ही एक हिंदी फिल्म में कैमियों रोल करते नजर आएंगे। इस फिल्म में अभिनेत्री तमन्ना भाटिया हैं। इस फिल्म का नाम है ‘खामोशी’ .
    फिल्म ‘खामोशी’ में प्रभास कैमियों रोल करते नजर आएंगे। फिल्म वाशु भगनानी बना रहे हैं। बता दें कि ‘खामोशी’ आने वाली फिल्म तमिल फिल्म कोलाइयुथिर कालम का हिंदी रीमेक हैं।

    No comments:

    Post a Comment