बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान हर साल ईद पर अपने फैंस के लिए फिल्म लेकर आते हैं। इस वर्ष 2017 की ईद पर भी उनकी फिल्म ‘ट्यूबलाइट’ सिनेमाघरों में रिलीज हुई है। लेकिन इस बार सलमान की ये फिल्म उनकी पिछली ईद पर रिलीज हुई फिल्मों जैसा कमाल नहीं दिखा पायी।
रणबीर कपूर इन दिनों अभिनेता संजय दत्त के जीवन पर आधारित बन रही उनकी बायोपिक फिल्म की शूटिंग कर रहे हैं। फिल्म राजकुमार हिरानी के निर्देशन में बन रही हैं।
हाल ही में खबर आयी है कि संजय दत्त की बायोपिक फिल्म अगले साल 2018 की ईद पर रिलीज होगी। सलमान हर साल ईद पर फिल्म लाते है। और उनकी फिल्म ‘दबंग’ सीरीज के अगले पार्ट ‘दबंग 3’ और फिल्म ‘किक’ के अगले भाग ‘किक 2’ आने की चर्चा हैं। अगर सलमान की इनमे से कोई फिल्म रिलीज होती है तो वह ईद पर ही रिलीज होगी।
ऐसे में सलमान और रणबीर की फिल्मो में 2018 की ईद पर बॉक्स ऑफिस पर एक बड़ा टकराव देखने को मिल सकता हैं।

No comments:
Post a Comment