• July 05, 2017

    Mandana ने अपने पति के खिलाफ दर्ज कराया घरेलू हिंसा का मामला


    मशहूर टीवी रियलिटी शो बिग बॉस सीजन 9 की एक्स कंटेस्टेंट मंदना करीमी ने अपने बिजनेसमैन बॉयफ्रेंड गौरव गुप्ता के साथ इसी वर्ष 25 जनवरी को शादी की थी लेकिन अब उनकी शादीशुदा जिंदगी में कुछ ठीक नहीं चल रहा हैं।
    महज 6 महीने में ही उनकी ये शादी कानूनी पचड़े में फंस गयी हैं। बता दें कि मंदना ने अपने पति के खिलाफ घरेलू हिंसा का मामला दर्ज करवाया हैं।
    उन्होंने अपनी याचिका में गुजारा भत्ते के रूप में 10 लाख रुपए और अपने करियर और बिजनेस के नुकसान और मानसिक पीड़ा के लिए 02 करोड़ रुपए की मांग की हैं। मंदना ने अपनी इस याचिका में अपने पति के खिलाफ उन पर धर्म परिवर्तन करने के लिए दवाब बनाने का आरोप लगाया हैं।
    आपको बता दें कि ‘मंदना ने पहली शादी 18 फरवरी 2011 को आर्य समाज मंदिर में ललित तेहलान से की थी। ललित पेशे से फैशन डिज़ाइनर हैं। मंदना से शादी के बाद उनके ‘गे’ होने का पता चला था। ललित फैशन डिजाइनर रोहित बल के साथ रिलेशनशिप में थे।

    No comments:

    Post a Comment