बॉलीवुड अभिनेता सलमान खान की फिल्म ‘ट्यूबलाइट’ इस ईद के मौके पर 23 जुलाई को सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी हैं और अगर फिल्म की कमाई की बात करे तो ट्यूबलाइट ने सलमान की पिछली ईद पर रिलीज हुई फिल्मो से धीमी शुरुआत की हैं और बॉक्स ऑफिस पर भी कमाई उम्मीद से काफी कम हुई हैं।
फिल्म ने 5 दिनों में मंगलवार तक भारत में 95.86 करोड़ की कमाई कर ली हैं। अब आपको बता दें कि सलमान के कुछ फैंस की गिरफ्तारी का मामला सामने आया हैं।
बता दें कि ये गिरफ्तारी उनके फैंस की थिएटर में पटाखे जलाने की हरकत को लेकर की गयी हैं। बता दें कि मालेगावं, मुंबई के एक सिनेमाघर में फिल्म के शो के दौरान सलमान के फैंस ने पटाखे जलाये और काफी शोर-शराबा किया जिसके चलते सलमान के ये 9 क्रेजी फैंस गिरफ्तार हो गए हैं।

No comments:
Post a Comment