पूर्व भारतीय क्रिकेट टीम के बल्लेबाज राहुल द्रविड़ ने आईपीएल को प्राथमिकता न देते हुए उन्होने भारत ‘ए’ और भारतीय अंडर 19 टीम का कोच बने रहने का फेंसला हैं। द्रविड़ ने दो महीने में लगभग साढ़े चार करोड़ देने वाली टीम दिल्ली डेयरडेविल्स को छोड़कर पहले अपने देश भारत को चुना हैं। बता दें कि ये करार 24 महीने के लिए हुआ हैं। और उनकी फीस भी बढ़ाई गयी हैं।
आपको बता दें कि बीसीआई ने शुक्रवार को द्रविड़ के अगले दो साल तक भारत ‘ए’ और अंडर-19 टीमके कोच बने रहने की घोषणा की। द्रविड़ के कोच रहते समय भारत ‘ए’ ने ऑस्ट्रेलिया में त्रिकोणीय सीरीज जीती तो अंडर-19 टीम पिछले साल विश्व कप के फाइनल में पहुंची थी।
राहुल द्रविड़ पिछले दो साल से दिल्ली डेयरडेविल्स के मेंटर रहे थे, लेकिन अब नहीं होंगे इस बात की पुष्टि खुद दिल्ली डेयरडेविल्स ने भी कर दी हैं।

No comments:
Post a Comment