• July 13, 2017

    इस मूवी के हिंदी रीमेक में काम करेंगे Salman, फिल्म का नाम घोषित!

    बॉलीवुड सुपरस्टार अभिनेता सलमान खान हाल ही में अपनी ईद पर रिलीज हुई फिल्म ‘ट्यूबलाइट’ में नजर आये हैं लेकिन उनकी ये फिल्म इस बार बॉक्स ऑफिस पर कुछ खास धमाल नहीं मचा पायी।
    लेकिन अब खबर है कि सलमान एक कोरियाई फिल्म के हिंदी रीमेक में काम करने जा रहे है जिसका नाम होगा ‘भारत’ . ये फिल्म कोरियन फिल्म ‘ओड टू माई फादर’ का हिंदी रीमेक होगी। ये मूवी 50 के दशक में हुए कोरियाई युद्ध के बाद एक आम आदमी पर आधारित हैं।
    फिल्म ‘भारत’ को सलमान की बहन अलवीरा और उनके पति अतुल अग्निहोत्री प्रोड्यूस करेंगे। फिल्म की शूटिंग अगले वर्ष शुरू हो सकती हैं। फिल्म का निर्देशन अली अब्बास करेंगे।
    फिलहाल आपको बता दें कि सलमान जल्द ही फिल्म ‘टाइगर जिन्दा है’ में नजर आने वाले हैं।

    No comments:

    Post a Comment