‘अपह्रण’, ‘गंगाजल’, ‘राजनीति’ और ‘जय गंगाजल’ जैसी सफल फिल्मों का निर्देशन कर चुके मशहूर फिल्म निर्देशन प्रकाश झा की अगली फिल्म का नाम ‘सत्संग’ होगा।
आपको बता दें कि ये फिल्म धार्मिक मुद्दों पर आधारित होगी। इस फिल्म पर बात करते हुए प्रकाश झा ने कहा कि फिल्म के कई पहलुओं पर काम चल रहा है फिल्म की शूटिंग अगले वर्ष शुरू हो सकती है इससे ज्यादा मैं अभी कुछ नहीं कह सकता।
बता दें कि फिलहाल प्रकाश झा अपनी फिल्म ‘लिपस्टिक अंडर माई बुर्का’ को लेकर चर्चाओं में हैं। गौरतलब है कि ‘लिपस्टिक अंडर माई बुर्का’ इस साल की सबसे विवादित फिल्म साबित हुई है और अब जाकर इस फिल्म को सेंसर बोर्ड ने रिलीज के लिए मंजूरी दी हैं।


No comments:
Post a Comment