• July 06, 2017

    Shahrukh Khan की फिल्म में नजर आएंगे Salman, शूटिंग शुरू!

    बॉलीवुड किंग खान, शाहरुख खान अभी हाल ही में सलमान खान की हाल ही में रिलीज हुई फिल्म ‘ट्यूबलाइट’ में कैमियों करते नजर आये थे। शाहरुख़ ने इस फिल्म में एक जादूगर का किरदार निभाया था।
    अब आपको बता दें कि शाहरुख़ के सलमान की फिल्म में कैमियों के बाद अब सलमान को शाहरुख की फिल्म में काम करने का मौका मिला है जिसके लिए सलमान ने तुरंत हां बोल दी और शूटिंग भी कर दी हैं।
    दोनों को एक साथ एक फिल्म में देखना दर्शकों के लिए एक बड़ा सरप्राइज था। आपको बता दें कि सलमान खान आनंद एल राय के निर्देशन में बन रही शाहरुख खान की फिल्म में एक डांस नंबर करते हुए नजर आएंगे।
    शाहरुख खान ने सलमान खान को अपनी फिल्म के सेट पर एक सरप्राइज दिया। ये सरप्राइज था एक बेहद महंगी कार। रिपोर्ट के मुताबिक शाहरुख ने सलमान को ये तोहफा देकर एक तरह से शुक्रिया कहा है।

    No comments:

    Post a Comment