• July 06, 2015

    Aishwarya की फिल्म ‘Jazbaa’ से टकरायेगी ‘Pyaar Ka Punchnama 2′


    ऐश्वर्या राय बच्चन की अभिनीत आगामी फिल्म ‘जज्बा’ 09 अक्टूबर को सिनेमाघरों में रिलीज होने जा रही है। पहले ये फिल्म इस दिन अकेले रिलीज होने वाली थी। अब खबर यह है कि 2011 की हिट फिल्म ‘प्यार का पंचनामा’ का सीक्वल ”प्यार का पंचनामा 2” भी इसी दिन सिनेमाघरों में रिलीज होगी।
    ”प्यार का पंचनामा 2” बन कर तैयार है। कार्तिक आर्यन, नुसरत भरुचा और अन्य इस फिल्म में होंगे। सीमित बजट और युवाओं की कहानी वाली ये फिल्म बड़े परदे पर 9 अक्टूबर को फिल्म जज्बा के साथ रिलीज होगी।
    आपको बता दें कि फिल्म ‘जज्बा’ संजय गुप्ता के निर्देशन में बन रही है और फिल्म में ऐश्वर्या राय के अलावा इरफान खान और शबाना आजमी भी किरदार निभा रहे है।
    ”प्यार का पंचनामा 2”  इसके पहले 11 सितंबर को आने वाली थी। लेकिन “हीरो” और “वेलकम बैक” के 4 सितंबर को लगने से इसकी अगले सप्ताह में रिलीज सुरक्षित नहीं देखी जा रही।
    11 सितंबर को ”प्यार का पंचनामा 2” और “भाग जॉनी” तय थीं। निर्माता अभिषेक पाठक अपनी यूथ बेस्ड फिल्म को काफी सफल मान रहे हैं इसलिए उन्होंने तारीख आगे बढ़ा कर 9 अक्टूबर कर दी।

    No comments:

    Post a Comment