• July 06, 2015

    Sanjay Dutt के जेल से बाहर आने पर Salman Khan करेंगे पार्टी


    बॉलीवुड के दबंग खान सलमान खान और अभिनेता संजय दत्त दोनों बहुत अच्छे मित्र है। और उन दोनों की दोस्ती भी किसी से छुपी नही है। ऐसे मैं सलमान खान अपने दोस्त संजय दत्त के जेल से बाहर आने का इन्तजार कर रहे है। और उन्होंने कहा है कि जब संजय जेल से बाहर आ जायेंगे तो वह उनके साथ मिलकर जश्न मनाएंगे और पार्टी करेंगे।
    सलमान की आने वाली फिल्म ‘बजरंगी भाईजान’ के गाने ‘आज की पार्टी’ के लांच के मौके पर मीडिया के यह पूछे जाने पर कि क्या संजय के जेल से बाहर होने पर वह उनके साथ जश्न मनाएंगे, ‘दबंग’ स्टार ने कहा, ‘आपके पास जो जानकारी है वह पूरी नहीं है। वह छुट्टी पर बाहर आ रहे हैं। लेकिन जब वह अपनी सजा पूरी कर बाहर आएंगे तब वह आजाद होंगे..पाक साफ होंगे। हम यहीं चाहते हैं और हम तभी जश्न मनाएंगे। सलमान खुद एक हिट एंड रन मामले में दोषी पाए जाने और पांच सजा की सजा सुनाए जाने के बाद जमानत पर बाहर हैं।

    No comments:

    Post a Comment