• July 11, 2015

    Salman Khan की फिल्म ‘Jugalbandi’ में Parineeti नहीं Jacqueline आएंगी नजर


    बॉलीवुड दबंग खान सलमान खान जल्द ही अपनी एक और होम प्रोडक्शन फिल्म ‘Jugalbandi’ प्रोड्यूस करने जा रहे है और इस फिल्म का टाइटल नेम होगा ‘जुगलबंदी’। जीहाँ सलमान अब जल्द ही अपनी इस अपकमिंग प्रोडक्शन फिल्म को प्रोड्यूस करते नजर आएंगे।अब बात करते है इस फिल्म के स्टार्स कास्ट की। खबर है कि फिल्म ‘जुगलबंदी’ में अमिताभ बच्चन किरदार निभाएंगे।
    और यह भी खबर थी कि फिल्म में अमिताभ बच्चन के अलावा परिणीति चोपड़ा और सैफ अली खान भी किरदार निभाते नजर आएंगे। लेकिन अब खबर आ रही है कि फिल्म में अभिनेत्री जैकलीन ने परिणीति को रिप्लेस कर दिया है अब फिल्म में परिणीति नही जैकलीन नजर आएँगी।
    आपको बता दें कि इस फिल्म को समीर शर्मा डायरेक्ट करेंगे। और फिल्म जल्द ही परदे पर उतरेगी। खबर है कि फिल्म के डायरेक्टर समीर शर्मा ने फिल्म की स्टोरी अमिताभ बच्चनं को सुनाई है और उन्हें ये स्टोरी पसंद भी आई है।

    No comments:

    Post a Comment