कलर्स टीवी पर प्रसारित होने वाला पॉपुलर एंड मशहूर डांस रिएलिटी शो ‘झलक दिखला जा सीजन 8′ आज 11 जुलाई (शनिवार) से टीवी पर प्रसारित होने जा रहा है। इस सीजन में खास बात यह भी है कि अभिनेता शाहिद कपूर भी इसमें जज के रूप में दिखाई देंगे। जिसका दर्शको को बेसब्री से इन्तजार है। शाहिद एक बॉलीवुड अभिनेता होने के साथ साथ एक मशहूर और बेहतरीन डांसर भी है।
आपको बता दें कि अभी हाल ही में शाहिद कपूर की शादी मीरा राजपूत के साथ हुई है। जिसका ग्रैंड रिसेप्शन कल 12 जुलाई को मुंबई में होगा। और तमाम हस्तियां इसमें शामिल होंगी।
बता दें कि शाहिद कपूर ने शादी से पहले ही शो का पहला एपिसोड शूट कर लिया था जिसका प्रसारण आज टेलीविज़न पर होगा। पहले एपिसोड की शूटिंग के बारे में तो जज करन जौहर ने भी ट्वीट करके बताया था।
आपको बता दें कि इस शो में एक प्रतिभागी ने ऐसा डांस किया कि शाहिद कपूर उनका डांस देखने के बाद बहुत ही इमोशनल हो गए और उनकी आँखों से आंसू आ गए।
दरअसल शो की शूटिंग के दौरान प्रतियोगी सुभ्रीत कौर घुम्मन ने ऐसा डांस किया कि शाहिद कपूर रोने लगे। इस तस्वीर में आप देख सकते हैं कि शाहिद अपने आंसू पोछते हुए नजर आ रहे हैं। सुभ्रीत ने फिल्म ‘रॉय’ के गाने ‘सूरज डूबा है यारों’ पर परफार्मेंस दिया है।
आपको यहां पर बताते चलें कि सुभ्रीत कौर एक एक्सीडेंट पर अपना एक पैर गंवा चुकी हैं। 2009 में हुए एक एक्सीडेंट में सुभ्रीत को फ्रैक्चर ही आया था लेकिन डॉक्टर्स की लापरवाही के कारण उसे अपनी एक टांग गंवानी पड़ी। एक टांग खोने के बाद भी उसने हौसला नहीं हारा है। इससे पहले सुभ्रीत कलर्स के ही शो ‘इंडियाज गॉट टैलेंट’ के सीजन पांच में अपने नच का जलवा दिखाया था।
आपको बता दें कि इस सीजन में आपको माधुरी दीक्षित और रेमो डिसूजा इस शो को जज करते नहीं दिखेंगे। इस सीजन में शाहिद कपूर, बॉलीवुड के मशहूर निर्माता-निर्देशक करन जौहर, मशहूर कोरियोग्राफर गणेश हेगड़े और इससे पहले झलक के सीजन 6 में अपने डांस कौशल दिखा चुकी डांसर लॉरेन गॉटलिब जज करते दिखेंगे।


No comments:
Post a Comment