शुक्रवार को रिलीज हुई फिल्म ‘बाहुबली’ ने बॉक्स ऑफिस पर कमाई के सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए है। फिल्म ने जबरदस्त कमाई करते हुए महज दो दिनों में ही 100 करोड़ रुपए कमा लिए है।
फिल्म ने अपने पहले दिन (शुक्रवार) को 50 करोड़ रुपए का शानदार कलेक्शन किया था। वहीं शनिवार को फिल्म ने 55 करोड़ रुपए की शानदार कमाई की। और अंदाजा लगाया जा रहा है कि फिल्म अपने तीसरे दिन (संडे) को 55 करोड़ से ज्यादा की कमाई करेगी और मात्र तीन दिनों में 150 करोड़ रुपए के कलेक्शन को भी पार कर देगी।
‘बाहुबली’ के हिन्दी वर्जन ने शुक्रवार को 5.15 करोड़, वहीं शनिवार को 7.09 करोड़ रुपए का कलेक्शन कर लिया है।250 करोड़ से ज्यादा के बजट में बनी फिल्म ‘बाहुबली’ सबसे महंगी भारतीय फिल्म कही जा रही है। इसमें शानदार स्पेशल इफेक्ट्स का इस्तेमाल किया गया है। कुछ जानकार तो इसे हॉलीवुड मूवी ‘300’ का भारतीय जवाब भी कह रहे हैं।
फिल्म के डायरेक्टर एस. एस. राजामौली हैं। फिल्म में प्रभास, राणा दग्गुबती, तमन्ना भाटिया मुख्य किरदारों में हैं।

No comments:
Post a Comment