बॉलीवुड अभिनेता शाहिद कपूर और दिल्ली की मीरा राजपूत की शादी का रिसेप्शन रविवार को मुंबई के लोअर परेल एरिया को पैलेडेयिम होटल में हुआ। और आपको बता दें कि इस रिसेप्शन में फिल्मी जगत की तमाम मशूहर हस्तियों पहुंची।
रात 8.30 बजे से पार्टी शुरू हुई। इसमें अमिताभ बच्चन, आलिया भट्ट, सोनम कपूर, जेनेलिया डिसूजा, श्रद्धा कपूर, दीया मिर्जा, कंगना रनौत समेत बी- टाउन के कई बड़े चेहरों ने शिरकत की। 7 जुलाई को शाहिद कपूर और मीरा की शादी गुडग़ांव में हुई थी। शादी में कुछ चुनिंदा और खास लोगों को ही बुलाया गया था। लेकिन रविवार शाम को मुंबई में हुए रिसेप्शन कार्यक्रम में करीब 500 महमान पहुंचे।
खबर हैं कि विशाल भारद्वाज, साजिद नाडियाडवाला, नीलीमा आजमी, शाहिद के भाई इशान खट्टर, मसब गुप्ता, सोनू सूद, अब्बास मस्तान, विवान शाह, रमेश तोरानी इस पार्टी में पहुंचे।

















No comments:
Post a Comment