सलमान खान की स्टारर हाल ही में रिलीज हुई फिल्म ‘बजरंगी भाईजान’ एक बार फिर से सुर्खियों में आ गयी है। बता दें कि इस बार फिल्म ‘भर दो झोली मेरी’ सांग के वजह से विवादों में आ गयी है।
दरसल पाकिस्तान के कव्वाली गायक अमजद साबरी ने ‘बजरंगी भाईजान’ में उनके पिता के गाने को बिना उनकी इजाजत के शामिल किए जाने पर भारत की अदालत का दरवाजा खटखटाने का फैसला लिया है। बता दें कि फिल्म में ‘भर दो झोली’ कव्वाली को मशहूर गायक अदनान सामी ने गाया है।
खबर हैं कि अमजद साबरी ने भारत के वीजा के लिए तैयारियां शुरू कर दी है। एक पाकिस्तानी न्यूज़ चैनल के मुताबिक ‘साबरी ने कहा कि उनके दिवंगत पिता गुलाम फरीद साबरी की प्रसिद्ध कव्वाली ‘भर दो झोली…’ को ‘बजरंगी भाईजान’ में उनकी इजाजत के बिना शामिल कर लिया गया। यह बहुत गलत बात है।’
अमजद साबरी ने फिल्म के निर्माता सलमान खान फिल्म्स और रॉक्लाइन वेंकटेश को भी एक कानूनी नोटिस भेजा है। और भारत की अदालत में पेशी के लिए उन्होंने वीजा की प्रक्रिया भी शुरू कर दी है।
गौरतलब है कि 17 जुलाई को रिलीज हुई ‘बजरंगी भाईजान’ को बॉक्स ऑफिस पर बहुत अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है। इस फिल्म ने रिलीज के पहले वीकेंड में ही 100 करोड़ रुपए से ज्यादा की कमाई कर ली है। अब तो फिल्म जल्द ही 200 करोड़ क्लब में भी शामिल होने वाली है।

No comments:
Post a Comment