खबर है कि अजय देवगन के बिजी शिड्यूल के चलते वह अपनी अपकमिंग फिल्म ‘शिवाय’ की शूटिंग शुरू नहीं कर पा रहे है। फिल्म शिवाय को अजय देवगन ही डायरेक्ट और प्रोड्यूस कर रहे है।
अभी हाल ही में फिल्म में अजय देवगन का फर्स्ट लुक भी सामने आया था। खबर है कि फिल्म शिवाय की शूटिंग इस वर्ष के अंत तक दिसम्बर माह में शुरू होगी और फिल्म अगले वर्ष दिवाली पर रिलीज होगी।
अब अगर अजय की फिल्म शिवाय अगले वर्ष दिवाली पर रिलीज होती है तो करन जौहर के निर्देशन में बन रही फिल्म ‘ऐ दिल है मुश्किल’ फिल्म से टकराएगी। फिल्म ‘ऐ दिल है मुश्किल’ में रणबीर कपूर, अनुष्का शर्मा और ऐश्वर्या राय बच्चन किरदार निभा रहे है।

No comments:
Post a Comment