वरुण धवन और जैकलीन फर्नांडीज की आगामी फिल्म ‘ढिशुम’ की शूटिंग शुरु हो चुकी है। और अभी हाल ही में फिल्म की शूटिंग के दौरान वरुण धवन और जैकलिन फर्नांडीज की फर्स्ट लुक तस्वीरें सामने आई है।
वरुण धवन ने ट्विटर पर अपनी एक तस्वीर पोस्ट की है जिसके साथ टैगलाइन है सलाम हबीबी। आपको बता दें कि ये फिल्म वरुण धवन के बड़े भाई रोहित धवन के निर्देशन में बन रही है और फिल्म को साजिद नाडियाडवाला प्रोड्यूस कर रहे है। फिल्म में वरुण और जैकलीन के अलावा अभिनेता जॉन अब्राहम भी मुख्य किरदार में है।





No comments:
Post a Comment