प्रियंका चोपड़ा इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म ‘गंगाजल 2′ की शूटिंग में व्यस्त है। हाल ही में सेट से उनकी नई फोटो सामने आई है। इस फोटो में वे आईपीएस यूनीफॉर्म में नजर आ रही हैं।
बता दें कि फिल्म में प्रियंका एक आईपीएस पुलिस ऑफिसर का किरदार निभा रहे है। ‘गंगाजल 2′ अजय देवगन की फिल्म ‘गंगाजल’ का सीक्वल है। लेकिन इस बार इस फिल्म में मुख्य किरदार में अजय देवगन नही होंगे बल्कि में प्रियंका चोपड़ा मुख्य किरदार निभा रही है।
आपको बता दे की ये फिल्म महिला आईएएस और आईपीएस अधिकारियों से प्रेरित बताया जाता है। प्रियंका के अलावा फिल्म में राहुल भट्ट और प्रकाश झा भी अहम् रोल में नजर आएंगे। फिल्म की रिलीज डेट फिलहाल तय नहीं की गई है।

No comments:
Post a Comment