राजस्थान के दौसा में हुए अभिनेत्री और मथुरा भाजपा सांसद हेमा मालिनी के भयानक सड़क एक्सीडेंट एम हेमा मालिनी को काफी बुरी तरह चोट आई थी और सामने वाली कार में एक बच्ची की मौत हो गयी थी।
हेमा मालिनी ने ट्विटर पर हादसे का शिकार हुए परिवार के प्रति अपनी संवेदना प्रकट की है। हालांकि साथ ही उन्होंने इस हादसे के लिए मारी गई बच्ची के उसके पिता को ही जिम्मेदार ठहराया है।
हेमा मालिनी ने ट्वीट में लिखा, ‘मुझे लगता है कि अगर बच्ची के पिता ने ट्रैफिक नियमों को सही से पालन किया होता, तो यह हादसा नहीं हुआ होता। बच्ची की जान नहीं गई होती।’
आपको बता दें कि ये एक्सीडेंट इंतना भयानक था कि दूसरी कार में सवार एक बच्ची की मौके पर ही मौत हो गई तथा दो महिलाएं तथा दो अन्य घायल हो गए। घायलों को दौसा के सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया था।
अल्टों कार के ड्राइवर ने हेमा मालिनी के ड्राइवर के खिलाफ एफआईआर दर्ज करवाई थी. जिसमें उसने मर्सडीज के तेज गति में आने की बात की गई है।
आपको बता दे कि हेमा मालिनी ने मीडिया को भी सफाई देते हुए कहा है कि एक्सीडेंट के बाद में सदमे में थी और मेरे पीछे से मेरी छवि बिगाड़ने की कोशिश की गयी है। हालांकि अभी तक यह साबित नही हो पाया है कि इस एक्सीडेंट में किसी गलती थी।


No comments:
Post a Comment