• July 09, 2015

    ‘Welcome Back’ में गाना गाएंगे John Abraham

    जल्द ही रिलीज होने जा रहे कॉमेडी फिल्म ‘वेलकम बैक’ में अभिनेता जॉन अब्राहम अभिनय करने के साथ साथ फिल्म में एक गाना भी गाने वाले है। खबर हैँ कि जॉन फिल्म में टपोरी अंदाज में गाना गाते हुए नजर आएंगे जिसके बोल हैं, इतना सोचती कायको, बन जा मेरी बाइको। इसका मतलब है इतना सोचो मत बस मेरी बीवी बन जाओ।
    आपको बता दें कि इस गाने में जॉन अब्राहम और श्रुति हसन नजर आएंगे। ये फिल्म अनीस बज़्मी के निर्देशन में बन रही है। फिल्म का ट्रेलर रिलीज हो चुका है और फिल्म जल्द ही इसी वर्ष 04 सितम्बर को सिनेमाघरों में रिलीज हो जायेगी।
    खबर है कि फिल्म के निर्देशक अनीस बज्मी ने बताया कि फिल्म में इस गाने को पहले श्रुति और जॉन दोनों साथ में गाने वाले थे लेकिन श्रुति बिजी शिड्यूल के चलते उन्हें टाइम नही मिल पा रहा है जिसकी वजह से इस गाने को अब जॉन अकेले ही गए रहे है।

    No comments:

    Post a Comment