• September 17, 2015

    फैंस की भीड़ देख रणवीर खुद बने अपनी गर्लफ्रेंड दीपिका के बॉडीगार्ड

    बॉलीवुड के चर्चित मशहूर अभिनेता कही भी अपना प्यार छुपाये नहीं छुपते और खासकर जब उनके साथ उनकी गर्लफ्रेंड दीपिका पदुकोण उनके साथ हो। अब अभी हाल ही का मामला ले लीजिये। रणवीर इस बार तो अपनी गर्लफ्रेंड दीपिका के खुद बॉडीगार्ड बन गए और उन्हें कसकर पकड़ लिया।
    दरअसल, बीते मंगलवार दीपिका और रणवीर ने अपनी अपकमिंग फिल्म ‘बाजीराव मस्तानी’ का सॉन्ग ‘गजानन..’ लॉन्च किया। इवेंट से जैसे जब यह जोड़ी बाहर निकली तो फैंस इनकी एक झलक पाने के लिए बेकरार हो गए। हुआ कुछ ऐसा कि दीपिका और रणवीर फैंस से घिर गए। इस भीड़ से दीपिका को निकालने के लिए रणवीर उनके बॉडीगार्ड बन गए। तस्वीरों में आप देख सकतें हैं कि कैसे रणवीर, दीपिका को दोनों तरफ से प्रोटेक्ट कर रहे थे।
    बता दें, रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण इन दिनों फिल्ममेकर संजय लीला भंसाली की हिस्टोरिकल रोमांटिक फिल्म ‘बाजीराव मस्तानी’ में बिजी है। फिल्म में इनके अलावा प्रियंका चोपड़ा भी अहम रोल में नजर आएंगी। यह फिल्म इसी वर्ष 18 दिसंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

    No comments:

    Post a Comment