• September 17, 2015

    सलमान खान बने आकर्षक व्यक्तित्व के मामले में नंबर वन


    सलमान खान सबसे आकर्षक व्यक्तित्व के मामले में नंबर वन बन गए है। दरअसल हम आपको बता दें कि ट्रस्ट रिसर्च एडवाइजरी (टीआर) ने 16 शहरों में सर्वेक्षण कराया, जिसके अनुसार सलमान भारत के सबसे आर्कषक व्यक्तित्व बन गए हैं। टीआरए की सूची में सलमान खान के बाद,अमिताभ बच्चन और शाहरुख खान हैं ।
    अगर हम बात करे अभिनेत्रियों की तो बता दें कि अभिनेत्रियों में सबसे आगे दीपिका पादुकोण हैं जबकि कैटरीना कैफ चौथे नंबर पर हैं। इस साल की सूची में महेंद्र सिंह धौनी, राहुल द्रविड़,रणवीर कपूर, हेमा मालिनी, सचिन तेंदुलकर, आमिर खान और विराट कोहली भी शामिल हैं।
    फिलहाल सलमान अपनी आगामी फिल्म “प्रेम रतन धन पायो” की शूटिंग में व्यस्त है जोकि सूरज बड़जात्या के निदेशन में बन रही है। इस फिल्म में सलमान के साथ सोनम कपूर मुख्य किरदार निभा रही है। फिल्म इसी वर्ष 12 नवम्बर को दिवाली के मौके पर रिलीज होगी।

    No comments:

    Post a Comment