• February 26, 2016

    Akshay Kumar की फिल्म ‘Rustom’ का फर्स्ट लुक जारी

    बॉलीवुड के ‘खिलाड़ी’ अक्षय कुमार ने साल 2016 की शुरुआत फिल्म ‘एयरलिफ्ट’ से की, जिसे दर्शकों का खूब प्यार मिला और फिल्म बॉक्स ऑफिस पर सुपरहिट साबित हुई। अब उनकी अगली फिल्म है ‘रुस्तम’ और इस फिल्म का पहला लुक भी जारी कर दिया गया है, जिसमें वे एक नौसेना अधिकारी रूप में दिखाई दे रहे हैं।
    अक्षय ने ट्वीट करके इस लुक को अपने फैंस के साथ शेयर किया-


    उन्होंने लिखा कि सजा-धजा ऑफिसर, परिवार को समर्पित, अपने सम्मान की लड़ाई लड़ता हुआ, पता है वह कौन है? रुस्तम। उसके बारे में 12 अगस्त को जानिए। फिल्म को टीनू सुरेश देसाई डायरेक्ट कर रहे हैं। फिल्म ‘रुस्तम’ की कहानी एक वास्तविक जीवन से प्रेरित है।

    No comments:

    Post a Comment