• February 26, 2016

    Sanjay Dutt हुए जेल से रिहा, कुछ लोगों ने किया रिहाई का विरोध

    आज बॉलीवुड अभिनेता संजय दत्त के परिवार में खुशियाँ वापस लौट आई है आज गुरुवार सुबह 8:30 बजे पुणे की यरवड़ा जेल से संजय दत्त रिहा हो गए। बता दें कि जेल के बाहर राजकुमार हिरानी और उनका पूरा परिवार जेल के बाहर था।
    जेल से बाहर निकलने के बाद दत्त ने पीछे मुड़कर यरवदा जेल को सलाम किया। इसके बाद वह कार में बैठकर परिवार के साथ सीधे एयरपोर्ट के लिए रवाना हुए।
    संजय दत्त की रिहाई पर उनकी बहन प्रिया दत्त ने भावुक होते हुए कहा, ‘मुश्किल समय बिताकर लौट रहे हैं। जिंदगी को पटरी पर आने में वक्त लगेगा।’ दूसरी तरफ आपको बता दें कि संजय दत्त की जेल से रिहाई का कुछ लोगो ने विरोध भी किया।
    यरवदा जेल के बाहर गुरुवार सुबह से ही कुछ लोग अभिनेता की रिहाई का विरोध कर रहे थे। पुलिस ने एहतियात बरतते हुए प्रदर्शनकारियों को हिरासत में ले लिया। पुणे में जेल और मुंबई में संजय दत्त के घर के बाहर सुरक्षा को देखते हुए सिक्योरिटी व्यवस्था कड़ी कर दी गई है।
    दत्त का परिवार लीगल टीम के साथ सुबह करीब 8 बजे जेल पहुंचा। दत्त के दोस्त और फिल्म निर्माता-निर्देशक राजकुमार हिरानी भी पुणे पहुंचे।



    No comments:

    Post a Comment