• February 15, 2016

    मेक इन इंडिया के सेट पर जलने से बचे Amitabh Bachchan

    मुंबई में ‘मेक इन इंडिया’ के सेट पर गत रविवार को भीषण आग लग गई। यह हादसा उस वक्त हुआ जब ‘मेक इन इंडिया सप्ताह’ के दौरान यहां एक सांस्कृतिक कार्यक्रम चल रहा था।
    घटना के बाद वहां मौजूद मुख्यमंत्री देवेन्द्र फडणवीस, शिवसेना प्रमुख उद्धव ठाकरे,बालीवुड अभिनेता अमिताभ बच्चन समेत कई जानी-मानी हस्तियां मौजूद थीं जिन्हें सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया। बता दें कि यह कार्यक्रम शहर के गिरगांव-चौपाटी पर चल रहा था।
    इस हादसे में बॉलीवुड महानायक अमिताभ बच्चन बाल बाल बचे है। दरअसल अमिताभ ने इस हादसे से कुछ ही मिनट पहले स्टेज पर परफॉर्मेंस दी थी।
    वहीं इस हादसे पर आमिर ने कहा कि उनके सामने ही सबकुछ जल गया। आमिर ने बताया कि वे अपनी मेकअप वैन में इंतजार कर रहे थे। एक घंटे बाद उनका परफॉर्मेंस था। उसी दौरान स्टॉफ ने बताया कि आग लगी है। आमिर ने कहा, मैं भी बाहर निकला। देखा तो स्टेज पूरी तरह से लपटों में था। आग बड़ी तेजी से फैल रही थी।” मीडिया से बातचीत में उन्होंने कहा, ”किसी को नुकसान नहीं पहुंचा यह अच्छी बात है लेकिन हादसा दुखद है।”
    हादसे के बाद अमिताभ ने ट्विटर पर लिखा कि आग लगने के पहले मैं स्टेज पर ही था, प्रोडूसर मुझे फिर स्टेज पर जाने कह रहे थे। अगर स्टेज पर फिर जाता तो जल जाता।



    No comments:

    Post a Comment