अनुष्का शर्मा का जब से विराट कोहली के साथ ब्रेक अप हुआ है वो अपने काम में कुछ ज्यादा ही व्यस्त रहने लगी हैं। बता दें कि अनुष्का शर्मा इन दिनों अपनी फिल्म “सुल्तान” की शूटिंग में पूरी तरह से जुट गयी हैं और वैलेंटाइन डे भी अपनी फिल्म सुल्तान के को स्टार सलमान खान के साथ ही मनाया।
फिल्म सुल्तान के ट्विटर अकाउंट पर अनुष्का शर्मा और सलमान खान की तस्वीर शेयर की गयी है। वैसे अब तक अप सुल्तान के सेट्स से अनुष्का और सलमान की अलग-अलग तस्वीर पहले भी देख चुके होंगे लेकिन पहली बार दोनों की एक साथ तस्वीर सामने आई है। तस्वीर के निचे कैप्शन लिखा है ‘हरयाणा का शेर और हरयाणा की शान का घना इश्क है टक्कर का’।
आपको बतादें फिल्म में सलमान खान और अनुष्का शर्मा एक दुसरे के अपोजिट नज़र आने वाले हैं। फिल्म में दोनों का रोमांस देखने को मिलेगा। पहली बार ये टॉप एक्टर्स एक साथ स्क्रीन शेयर कर रहें हैं। सुल्तान इसी वर्ष ईद पर रिलीज़ होगी।

No comments:
Post a Comment