• February 20, 2016

    Asia Cup 2016 : टीम इंडिया को लगा एक बड़ा झटका

    24 फरवरी से बांग्लादेश में शुरू होने जा रहे एशिया कप (2016) से पहले टीम इंडिया को एक बड़ा झटका लगा है। दरअसल टीम इंडिया के बेहतरीन तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी एक बार फिर चोटिल होने के कारण एशिया कप सीरीज से बाहर हो गए हैं।
    विश्व कप 2015 के बाद से शमी लगातार चोट के कारण मैदान के बाहर ही रहे है। शमी को आगामी एशिया कप और टी 20 विश्व कप के लिए टीम में जगह मिली थी। लेकिन अब वो एशिया कप में नहीं खेल पाएंगे।
    बीसीसीआई ने ट्वीट करके इस बात की जानकारी दी कि शमी एशिया कप से बाहर हो गए हैं। उनकी जगह भुवनेश्वर कुमार को टीम में वापस बुला लिया गया है।
    आपको बता दें कि शमी अंतिम बार विश्व कप 2015 के सेमीफाइनल में आस्ट्रेलिया के खिलाफ खेले थे।

    No comments:

    Post a Comment