• February 20, 2016

    ‘Salt N Pepper’ के रीमेक में साथ होंगे Nana Patekar और Madhuri

    आपको बता दें कि जल्द ही मशहूर अभिनेता नाना पाटेकर और अभिनेत्री माधुरी दीक्षित की जोड़ी एक बार फिर सिल्वर स्क्रीन पर नजर आने वाली है। खबर है कि नाना पाटेकर और माधुरी 2011 में आयी मलयालम फिल्म “साल्ट एन पीपर” के हिंदी रीमेक में साथ काम करेंगे।
    गौरतलब है कि इससे पहले नाना पाटेकर और माधुरी “वजूद”, “प्रहार”, “परिंदा” और “मोहर” फिल्मो में साथ काम कर चुके है। दोनों एक लम्बे समय के बाद फ़िल्मी परदे पर साथ में वापसी कर रहे है।
    फिल्म “गुलाब गैंग” में माधुरी के अभिनय को दर्शको ने बहुत पसंद किया था। अब जल्द ही माधुरी और नाना साथ में ‘साल्ट एन पीपर” के हिंदी रीमेक में नजर आने वाले है।

    No comments:

    Post a Comment