मशहूर इंडियन कॉमेडियन कपिल शर्मा ने अपने फिल्मी करियर की शुरुआत अब्बास मस्तान की फिल्म “किस किस को प्यार करू” से की थी। इस फिल्म के लिए कपिल को उनकी एक्टिंग के लिए काफी प्रसंशा भी मिली थी।
कपिल ने अपनी पहली फिल्म ‘किस किसको प्यार करू’ के लिए फीस के तौर पर 1 करोड़ रुपए लिए थे लेकिन आपको बता दे कि अब कपिल ने अपनी फीस को पांच गुना बढ़ा दिया है उन्होंने दूसरी फिल्म के लिए 5 करोड़ रुपए की मांग की है।
खबरहै कि कपिल शर्मा ने पहले कुछ अन्य ऑफर्स के लिए भी एक करोड में करने की हामी भरी थी। लेकिन कपिल अब उन फिल्मों लिए भी पांच गुना फीस मांग रहे हैं।
यही वजह है कि उनकी वे फिल्में बीच में ही अटकी पड़ी है और फ्लोर पर नहीं आ पा रही है। सुनने में आ रहा है कि फिल्म के निर्माता कपिल की फैंस फॉलोइंगस को देखते हुए इस बढ़ी हुई फीस देने के लिए राजी नहीं है।
गौरतलब है कि कपिल का शो “कॉमेडी नाइट्स विद कपिल” बंद हो चुका है और खबर है कि कपिल जल्द ही एक नए कॉमेडी शो के साथ टेलीविज़न पर वापसी करेंगे जिसका नाम होगा “कॉमेडी नाइट्स विद स्टाइल” .

No comments:
Post a Comment