• February 18, 2016

    “राम-लखन” के रीमेक में Ranveer Singh बनेंगे लखन

    मशहूर फिल्म डायरेक्टर रोहित शेट्टी जल्द ही 1989 में आई सुभाष घई के निर्देशन में बनी सुपरहिट बॉलीवुड फिल्म “राम लखन” का रीमेक बनाने जा रहे है। और खबर है कि फिल्म में लखन के किरदार के लिए अभिनेता रणवीर सिंह को फाइनल कर लिया गया है।
    गौरतलब है कि ओरिजिनल फिल्म “राम लखन” में लखन का किरदार अभिनेता अनिल कपूर ने निभाया था और राम का किरदार जैकी श्रॉफ ने निभाया था।
    राम-लखन के रीमेक में रणवीर सिंह के साथ कौन सी एक्ट्रेस होगी ये अभी फाइनल नहीं हुआ है और न ही राम के किरदार के लिए अभी किसी एक्टर को फाइनल किया गया है।
    खबर है कि जब रणवीर अभी हाल ही में वैलेंटाइन डे के मौके पर अपनी गर्लफ्रेंड अभिनेत्री दीपिका पादुकोण से मिलने टोरंटो जा रहे थे तब वह रोहित शेट्टी के ऑफिस जाकर इस फिल्म की डील को फाइनल करने पहुंचे थे।
    आपको यह भी बता दे कि “बाजीराव मस्तानी” से बॉक्स ऑफिस पर धूम मचाने के बाद अब रणवीर यश राज फिल्म्स के बैनर तले बन रही फिल्म“बेफिक्रे” में बतौर लीड रोल निभाते नजर आने वाले है। फिल्म में उनके साथ एक्ट्रेस वाणी कपूर है और फिल्म का निर्देशन आदित्य चोपड़ा कर रहे है।

    No comments:

    Post a Comment