• March 02, 2016

    “सुल्तान” को “दंगल” से पहले रिलीज न होने देने के लिए Aamir ने उठाया ये कदम

    सुलतान से पीछा छुड़ाने के लिए आमिर खान ने प्लान बनाया है। अब तक खबर तो आप तक पहुंच ही चुकी है कि आमिर खान की दंगल पूरी तरह मूड में है कि अपनी रिलीज़ पहले कर दे। फिल्म क्रिस्मस 2016 को रिलीज़ होने वाली थी।
    अब फिल्म का प्लान है 15 अगस्त 2016 को रिलीज़ करने का कुछ की मानें तो आमिर खान ने ऐसा राजकुमार हिरानी की संजय दत्त बायोपिक के साथ टक्कर ना होने के लिए किया है। क्योंकि दत्त बायोपिक क्रिस्मस 2016 को आ रही है।
    वहीं कुछ लोगों की मानें तो आमिर खान अब अक्षय कुमार से भिड़ना चाहते हैं और ये साबित करना चाहते हैं कि बॉक्स ऑफिस किंग तो वो ही हैं। खासतौर से अक्षय के देशभक्ति कमेंट के बाद। लेकिन असली कारण है सुलतान।
    दोनों फिल्मों में बस दो समानताएं हैं – सुलतान काल्पनिक है और दंगल ओरिजिनल कहानी यानि बायोपिक। वहीं सुलतान में लव स्टोरी है और दंगल में नहीं है। और बस इसलिए आमिर खान ने एक बेहतरीन प्लान निकाला है क्योंकि दंगल से पहले वो सुलतान नहीं रिलीज़ होने देना चाहते है।

    No comments:

    Post a Comment