• March 02, 2016

    Akshay, Aamir, Hritik के बीच 12 अगस्त को हो सकता है बड़ा टकराव

    बॉलीवुड सुपरस्टार्स अक्षय कुमार, ऋतिक रोशन और आमिर खान के बीच 12 अगस्त को एक बड़ा टकराव देखने को मिल सकता है। दरअसल बता दें कि अक्षय कुमार की आगामी फिल्म “रुस्तम” इसी वर्ष 12 अगस्त को सिनेमाघरों में रिलीज हो रही है।
    अब खबर है कि आमिर खान ने अपनी फिल्म “दंगल” की रिलीज डेट को बदलने का प्लान बना लिया है और चर्चा है कि दंगल भी 12 अगस्त को ही सिनेमाघरों में फिल्म ‘रुस्तम’ के साथ रिलीज होगी।
    फिल्म ‘दंगल’ इस वर्ष के अंत में क्रिसमस वीक में रिलीज होनी थी लेकिन अब चर्चा है कि फिल्म 12 अगस्त को ही रिलीज हो सकती है। उधर दूसरी ओर ऋतिक रोशन की अपकमिंग फिल्म “मोहनजोदाड़ो” भी 12 अगस्त को ही सिनेमाघरों में रिलीज हो रही है। फिल्म आशुतोष गोवारिकर के निर्देशन में बनी है।
    अब अगर ऐसे में ये तीनो सुपरस्टार्स की फिल्में एक साथ सिनेमाघरों में रिलीज होती है तो बॉक्स ऑफिस पे एक बड़ा टकराव देखने को मिल सकता है।

    No comments:

    Post a Comment