• March 07, 2016

    जानबूझ कर टाली दंगल Akshay Kumar से भिड़ना चाहते हैं Aamir

    खबर है कि आमिर खान अपनी फिल्म दंगल की रिलीज़ आगे बढ़ाने का प्लान कर रहे हैं। गौरतलब है कि बॉलीवुड में ईगो क्लैश बहुत ही जल्दी होते हैं। खासतौर से तब जब कोई जूनियर, किसी सीनियर के साथ ज़बर्दस्ती भिड़ने लगे।
    ऐसा ही शायद कुछ हुआ है आमिर खान और अक्षय कुमार के साथ। तो बस शायद इसलिए आमिर खान ने अक्षय कुमार की “रूस्तम” के साथ भिड़ने का मन बना लिया है।
    हालांकि आमिर का कहना है कि फिल्म में देशभक्ति बहुत है और इसलिए इसे 15 अगस्त के आसपास रिलीज़ करना ठीक रहेगा। वैसे भी 26 जनवरी को एयरलिफ्ट का रिस्पॉन्स देखकर आमिर को लगा कि उनके सत्यमेव जयते की इमेज अब उन्हें वापस लानी ही है।

    No comments:

    Post a Comment