बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान की अभिनीत ब्लॉकबस्टर फिल्म “बजरंगी भाईजान” का सीक्वल जल्द ही सिल्वर स्क्रीन पर आ सकता है। खबर है कि निर्देशक कबीर खान अपनी सुपरहिट फिल्म बजरंगी भाईजान का सीक्वल बना सकते हैं।
गौरतलब है कि फिल्म पिछले वर्ष 2015 में रिलीज हुई थी। फिल्म का निर्देशन कबीर खान ने किया था। फिल्म में सलमान खान के अलावा करीना कपूर, हर्षाली और नवाजुद्दीन सिद्दिकी ने अहम भूमिका निभायी थी।
बता दें कि अभी हाल ही में एक अवार्ड फंक्शन में सलमान से ‘बजरंगी भाईजान’ के सीक्वल के बारे में पूछा गया था लेकिन उन्होंने बात टाल दी थी। लेकिन अभी हाल ही में सलमान, नवाजुद्दीन सिद्दीकी और कबीर खान को साथ में एक पार्टी में देखा गया है।
फिलहाल अभी फिल्म के सीक्वल को लेकर कोई आधारिक घोषणा नहीं हुई हैं।

No comments:
Post a Comment