• March 16, 2016

    Honey Singh ने अपनी बीमारी को लेकर किया चौंका देने वाला खुलासा

    काफी समय से खबरें आ रही थी कि यो यो हनी सिंह बीमार हैं। लेकिन हाली ही में एक प्रैस कांफ्रेंस के दौरान उन्होंने अपनी बीमारी को लेकर कुछ खुलासे किए हैं। हनी सिंह ने खुद बताया कि वो बाइपोलर डिसऑर्डर के शिकार रहे और ऐल्कॉहॉलिक भी हो गए थे।
    हनी सिंह ने यह भी स्वीकारा कि उन्हें एक समय में अपने घरवालों से भी डर लगने लगा था और वो भीड़ में भी जाने से घबराने लगे थे। अपने फैन्स से अचानक दूर चले जाने वाले हनी सिंह बीमारी से पहले अपने करियर के शिखर पर थे।
     ऐसी भी अफवाहें सुनने को मिली थीं कि हनी सिंह को रिहैबिलिटेशन सेंटर में रखा गया था।कुछ समय पहले एक शो के दौरान शाहरुख खान से मनमुटाव हो जाने के कारण हनी सिंह को इंडस्ट्री में काम के ऑफर्स मिलना बंद हो गए।
    बीते 18 महीनों की अपनी बीमारी को हनी सिंह अपनी जिंदगी का सबसे बुरा समय मानते हैं। इस दौरान हनी सिंह ने 4 डॉक्टर्स बदले और उन पर दवाइयां भी काम नहीं कर रही थीं। पूरी बीमारी के समय वो अपने नोएडा के घर में रहे। इस दौरान उन्होंने करीब 50 कविताएं लिखी हैं जिन्हें वो पब्लिश करवाएंगे। हनी खुद चाहते हैं कि उनके फैन्स उनकी जिंदगी का वो अंधेरा हिस्सा जानें।

    No comments:

    Post a Comment