हिमेश रेशमिया अभिनीत फिल्म ‘तेरा सुरूर’ दर्शकों को खींचने में नाकाम रही है और बॉक्स ऑफिस कलेक्शन इस बात के गवाह हैं। फिल्म ने पहले दिन 1.79 करोड़ रुपये, दूसरे दिन 2.09 करोड़ रुपये और तीसरे दिन 2.58 करोड़ रुपये के कलेक्शन किए। पहले सप्ताह का कुल कलेक्शन होता है 6.46 करोड़ रुपये।
हालांकि फिल्म विभिन्न राइट्स बेचे जाने के कारण पहले से ही मुनाफे में आ गई है, लेकिन बॉक्स ऑफिस पर फिल्म ठंडी रही है। फिल्म ने चौथे दिन सोमवार को 01.38 और पांचवे दिन मंगलवार को 01.27 करोड़ रुपए कमाए। इस तरह फिल्म का मंगलवार पांचवे दिन तक का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन 09.11 करोड़ रुपए हो गया है।

No comments:
Post a Comment