• March 16, 2016

    अगले वर्ष शुरू होगी Salman की फिल्म ‘Kick 2’ की शूटिंग

    बॉलीवुड सुपरस्टार की सुपरहिट फिल्म “किक” का सीक्वल बनने जा रहा है। फिल्म निर्माता-निर्देशक साजिद नाडियाडवाला ने कहा कि वह सलमान खान अभिनीत “किक 2” की कहानी पर काम कर रहे है।
    साजिद द्वारा निर्देशित ‘किक’ इसी नाम से बनी एक तेलगू फिल्म की रीमेक थी। गौरतलब है कि फिल्म किक में सलमान के साथ जैक्लीन फर्नांडिस मुख्य भूमिका में थीं। फिल्म बॉक्स ऑफिस पर ब्लॉकबस्टर साबित हुई थी।
    साजिद ने कहा, ‘‘हम अब भी लेखन कर रहे हैं। यह पटकथा लेखन के दौर में है। फिल्म पर अगले साल काम शुरू हो जाएगा। दबाव है लेकिन हम पटकथा पर कड़ी मेहनत कर रहे हैं।’’
    फिलहाल आपको बता दें कि फिल्म में सलमान के साथ मुख्य किरदार के लिए अभिनेत्री का चयन नहीं हुआ है। इसके लिए इस एक्ट्रेस के सामने आये थे जिनमे ऐमी जैक्सन, सोनाक्षी सिन्हा और कृति सेनन शामिल है।

    No comments:

    Post a Comment