• March 14, 2016

    IIFA 2016 का आयोजन स्पेन में होगा

    अंतरराष्ट्रीय भारतीय फिल्म अकादमी (आईआईएफए) 2016 के पुरस्कार समारोह के लिए इस बार स्पेन के मैड्रिड शहर को चुना गया है। यह दूसरी बार है जब आईआईएफए (आइफा) पुरस्कार समारोह का आयोजन यूरोप में किया जाएगा।
    गौरतलब है कि इससे पहले 2005 में एम्स्टर्डम में आइफा पुरस्कार समारोह आयोजित हुआ था। आपको बता दें कि साल 2016 में भारत और स्पेन की दोस्ती के 60 साल पूरे हो रहे हैं।
    आइफा के निर्देशक आंद्रे टिमिनस, ने मैड्रिड से फोन पर बताया, “हम फिर से यूरोप में आइफा पुरस्कार समारोह की उद्घोषणा से बहुत उत्साहित हैं। उन्होंने बताया कि हमने मैड्रिड का चयन इसलिए किया क्योंकि यह हमारे उद्योग के लिए सबसे अच्छा है। मैड्रिड के मेयर ने हमारा स्वागत किया है। आइफा समारोह के लिए यह उपयुक्त समय है।”

    No comments:

    Post a Comment