• March 14, 2016

    Malaika Arora और Arbaaz Khan का जल्द हो सकता है तलाक

    बॉलीवुड अभिनेता और फिल्म निर्माता अरबाज खान और उनकी पत्नी अभिनेत्री मलाइका अरोड़ा खान के बीच इन दिनों कुछ ठीक नहीं चल रहा है। और बात इस हद तक बढ़ गयी है कि दोनों का ये 18 वर्ष पुराना रिश्ता टूटने की कगार पर आ गया है।
    हाल ही में इनके बीच में आपसी बातचीत भी हुई लेकिन मामला नही सुलझा और सुनने में आ रहा है कि जल्द ही दोनों का तलाक हो सकता है। अभी कुछ दिनों पहले खबर थी कि अरबाज खान के भाई बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान ने अपनी भाभी मलाइका से बात करके इस मामले को सुलझाने की कोशिश की थी लेकिन उनकी ये कोशिश बेकार साबित हुई।

    No comments:

    Post a Comment