• April 08, 2016

    Bipasha-Karan ने कराया प्री-वेडिंग फोटोशूट

    बता दें कि बिपाशा बसु और करण सिंह ग्रोवर दोनों ने अपनी शादी की ऑफिसियल अनाउंसमेंट कर दी है। दोनों इसी महीने एक दुसरे के साथ शादी के बंधन में बंध जाएंगे।कल इस लवबर्ड ने ऑफिशियल स्टेटमेंट जारी कर शादी की पुष्टि कर दी है।
    करण और बिपाशा ने ज्वाइंट स्टेटमेट मीडिया में जारी करते हुए कहा कि, ‘यह खबर शेयर कर हम बेहद खुश हैं। 30 अप्रैल 2016 हमारे लिए बिग डे होगा, जब हम फैमिली और फ्रेंड्स के बीच शादी के बंधन में बंधेंगे।
    शादी पूरी तरह से प्राइवेट सेरेमनी होगी। उम्मीद है आप हमारी प्राइवेसी की रिस्पेक्ट करेंगे।’इसके साथ ही आपको बता दें कि बिपाशा और करण ने एक स्पैशल प्री-वेडिंग फोटोशूट करवाया है।
    इन फोटोज के साथ उन्होंने अपने करीबी दोस्तों और फैमिली मेंबर्स को वेडिंग इनविटेशन भेजा है।बता दें, करण सिंह ग्रोवर पहले दो बार शादी कर चुके हैं और दोनों बार उनका तलाक हुआ। उनकी पहली शादी टी.वी अभिनेत्री श्रद्धा निगम से हुई थी और दूसरी बार भी उन्होंने टी.वी अभिनेत्री जेनिफर विंगेट से शादी की थी।



    No comments:

    Post a Comment