बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान की आगामी फिल्म “सुल्तान” के टीजर का लोग बड़े ही बेसब्री से इन्तजार कर रहे है। खबर है कि फिल्म का ट्रेलर आने वाले सप्ताह में रिलीज हो जाएगा।
उधर दूसरी तरफ सलमान की एक्स-गर्लफ्रेंड बॉलीवुड अभिनेत्री ऐश्वर्या राय बच्चन की फिल्म “सरबजीत” भी 20 मई को सिनेमाघरों में रिलीज होने जा रही है। फिल्म के अभी हाल ही चार नए पोस्टर रिलीज हुए है।
जिससे अंदाजा लगाया जा रहा कि फिल्म ‘सरबजीत’ का ट्रेलर भी आने वाले सप्ताह में रिलीज हो जाएगा। अब ऐसे में अगर दोनों स्टार्स की फिल्मों का ट्रेलर एक साथ रिलीज होता है तो टकराव देखने को मिल सकता है।
ऐसे में ज़ाहिर है सलमान खान की सुलतान और ऐश्वर्या राय की सरबजीत भी इसलिए भिड़ेगी कि फेसबुक और यू ट्यूब पर किस फिल्म के ट्रेलर या टीज़र को ज़्यादा देखा गया।

No comments:
Post a Comment