• April 08, 2016

    Blockbuster फिल्म “Makkhi” के Sequel में होंगे Salman Khan

    खबर है कि मशहूर फिल्म प्रोड्यूसर एस. एस. राजामौली अपनी ब्लॉकबस्टर फिल्म “मक्खी” का सीक्वल बनाने जा रहे है और सुनने में आ रहा है कि बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान इस फिल्म के रीमेक में अभिनय करते नजर आएंगे।
    ब्लॉकबस्टर फिल्म ‘मक्खी’ (ईगा) के लेखक के.वी. विजेन्द्र प्रसाद ने कहा है कि सलमान खान ‘मक्खी’ सीक्वल में काम करने के लिए काफी इच्छुक है। बता दें, इस फिल्म के निर्देशक बाहुबली फेम एस एस राजामौली हैं।
    तमिल- तेलुगु फिल्म ‘ईगा’ साल 2012 में रिलीज हुई थी। हिंदी डब में फिल्म का नाम मक्खी किया गया था। यह फिल्म हॉलीवुड फिल्म E.T से प्रेरित थी।बता दें, विजेन्द्र प्रसाद ने सलमान खान की फिल्म बजरंगी भाईजान की कहानी भी लिखी है।
    फिलहाल आपको बता दें कि इस बात की अभी कोई भी आधारिक पुष्टि नहीं हुई है। सलमान इन दिनों अपनी आगामी फिल्म “सुल्तान” में व्यस्त है।
    की पिछले वर्ष रिलीज हुई ब्लॉकबस्टर फिल्म “बाहुबली” का दूसरा पार्ट “बाहुबली 2” अगले वर्ष सिनेमाघरों में रिलीज होने जा रहा है जिसका फैंस बड़ी ही बेसब्री से इन्तजार कर रहे है।

    No comments:

    Post a Comment