गौरतलब है कि अभी हाल ही में टेलीविजन की मशहूर अभिनेत्री प्रत्युषा बनर्जी ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। हम आपको बता दें कि बॉलीवुड की मशहूर एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा भी कई बार सुसाइड करने की कोशिश कर चुकी है।
बता दें कि यह खुलासा प्रियंका चोपड़ा के पूर्व मैनेजर प्रकाश जाजू ने किया है। प्रकाश जाजू ने ट्वीट कर बताया कि बॉलीवुड स्टार प्रियंका चोपड़ा भी अपने स्ट्रगल के दौरान काफी डिप्रैशन में आ गई थीं।
इस दौरान उन्होंने सुसाइड करने की भी कोशिश की थी। उन्होंने ट्वीट कर लिखा है कि उन्होंने 2-3 बार आत्महत्या करने की कोशिश की थी लेकिन मैंने रोक लिया।
रोज प्रियंका और उनके ब्वायफ्रैंड असीम मर्चैंट के बीच झगड़ा होता था। रात को 2-2, 3-3 बजे मुझे रोते हुए कॉल करती थीं और मैं उसको असीम के घर के नीचे से अपनी कार में लेकर आता था।

No comments:
Post a Comment